फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Make DAV Center for CBSE board exams

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए डीएवी बना केंद्र

Tue, 01 Mar 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Tue, 01 Mar 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Make DAV Center for CBSE board exams
सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध जिले भर के आठ स्कूलों का परीक्षा केंद्र बनाए गए गेल स्थित डीएवी स्कूल में मंगलवार से 12 वीं की परीक्षाएं शुरू हुईं। पहले दिन कुल पंजीकृत 510 परीक्षार्थियों में से 13 ने परीक्षा छोड़ दी। बुधवार से10वीं की परीक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजूकेशन की 12वीं कक्षा तक की शिक्षा देने के लिए जिले में आठ स्कूल पंजीकृत हैं। इन सभी स्कूलों की 12वीं कक्षाओं की परीक्षा के लिए गेल स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया। पहले दिन सेंटर सुपरिटेंडेंट नवोदय विद्यालय कानपुर के आरए विश्नोई की देखरेख में सुबह 10.30 से 1.30 तक परीक्षा चली। परीक्षा होने से पहले गेल डीएवी के प्रधानाचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत एवं टीचरों ने वैदिक रीति रिवाज के अनुसार छात्र-छात्राओं के माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। इससे पहले हवन पूजन भी हुआ। सेंटर सुपरिटेंडेंट आरए विश्नोई के अनुसार 10 वीं कक्षा की परीक्षाएं बुधवार दो मार्च से शुरू होंगी। 10 वीं की परीक्षा में कुल 476 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा के पहले दिन अंग्रेजी का प्रश्नपत्र हल करने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकले छात्र-छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र लंबा लेकिन आसान था। कई परीक्षार्थियों ने कहा कि पहला प्रश्नपत्र अच्छा हुआ। इसलिए आने वाले सभी प्रश्नपत्र भी अच्छे ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed