{"_id":"f5e6d35fe867ea25c787abf1c085408e","slug":"makar-sankranti-bath-eat-after-worship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति: स्नान, पूजन के बाद खिचड़ी भोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति: स्नान, पूजन के बाद खिचड़ी भोज
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 15 Jan 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। पचनद स्थल पर हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। वहीं शहर में श्रद्धालुओं ने सुबह यमुना में स्नान किया और सूर्य देवता की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
इस मौके पर जगह जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। लोगों ने कन्याओं को दान-पुण्य करने के बाद खिचड़ी छकी। समाजसेवियों ने कंबल बांटकर गरीबों को सर्दी से राहत दिलाई।
विज्ञापन
मकर संक्राति पर इटावा रोड स्थित हाजी पेट्रोल पंप के समीप हनी दुबे व आलोक दुबे ने खिचड़ी भोज आयोजित किया। कार्यक्रम में पंकज, अमित दुबे, सुनील दुबे, इंद्रपाल सिंह का सहयोग रहा। सुभाष चौक पर रमाकांत स्वीट हाउस पर खिचड़ी भोज में श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका।
विज्ञापन
जमालशाह गेट तिराहे पर अमरेश दुबे स्मृति संस्थान ने मकर संक्रांति पर खिचड़ी बांटी। इसमें मंजुल दुबे, गौरव त्रिपाठी, आमोद कुमार, आलोक गुप्ता, आशीष कुमार, आनंद त्रिपाठी का सहयोग रहा। जिला अस्पताल गेट पर सूरजवाला स्मृति संस्थान ने कंबल एवं चाय वितरण आयोजित किया।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने शुभारंभ किया। इसमें अंकित अग्रवाल, कन्हैया गुप्ता, लकी अवस्थी, इंतखाब खान अखिलेश चक, मुकेश दीक्षित, बबलू गुप्ता, पिंटू चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, नितिन अग्रवाल ने 121 गरीबों को कंबल बांटे।
तिलक महाविद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष ईश्वरचंद्र गुप्ता के नेतृत्व में मोहल्ला गुरुहाई में खिचड़ी भोज आयोजित किया। इसमें रामबहादुर वर्मा, अरविंद कठेरिया, केके दीक्षित, पवन पाल, पिंटू पाल, पीके शुक्ला का सहयोग रहा। पैतृक गांव शहबाजपुर बखरिया में गरीब व विधवाओं को कंबल बांटे।
जायंटस ग्रुप आफ औरैया ने मकर संक्रांति पर मंगलम गेस्ट हाउस, तहसील चौराहा, फूलमती मंदिर, गौशाला रोड, नगर पालिका परिसर, सुभाष चौक पर राहगीरों को खिचड़ी बांटी। इस मौके पर कुलदीप यादव, आनंद पोरवाल, भीमसेन सक्सेना, नवनीत पुरवार, अनूप सक्सेना मौजूद रहे।
खानपुर बाईपास चौराहे स्थित बरुआ बस सर्विस पर खिचड़ी भोज व कंबल वितरण समारोह हुआ। समारोह में 100 गरीबों को चेयरमैन प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने कंबल बांटे। इस मौके पर विनोद शर्मा, विष्णु, प्रमोद शर्मा, शंभूनाथ शर्मा, शीलू, सर्वेश मौजूद रहे।
ऐरवाकटरा प्रतिनिधि के अनुसार: मकर संक्रांति पर्व पर दूरसंचार केंद्र के पास मां दुर्गा समाजसेवी संस्था ने खिचड़ी भोज आयोजित किया। सब्जी मंडी परिसर में समाजसेवी श्रीशचंद्र तिवारी के नेतृत्व में खिचड़ी बांटी गई। इस मौके पर कपिल सक्सेना, हिमांशू, बासु, छोटे गुप्ता, कन्हैया, रामवीर आदि मौजूद रहे।
बिधूना प्रतिनिधि के अनुसार: पब्लिक डिग्री कालेज की प्रबंधक रचना सिंह ने मकर संक्रांति पर 100 गरीबों, असहायों को कंबल वितरित किये। इस मौके पर मनोज कुमार, अप्रवल सिंह, विश्वनाथ सिंह, अशोक सिंह सेंगर, अनुराग भदौरिया, रघुवीर सिंह, कश्मीर सिंह, अंशू सेंगर, निर्मल गुप्ता, अनिल प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
अछल्दा प्रतिनिधि के अनुसार: हरीगंज बाजार, हनुमान मंदिर तिराहा, नेविनगंज, नहर बाजार में खिचड़ी का वितरण किया गया। इसमें चंद्र प्रकाश सक्सेना, प्रेम शंकर पोरवाल, अर्पित शर्मा, महेश चंद्र कौशल, राजीव बाथम, विपिन शाक्य, सुशील कुमार सक्सेना, नरेंद्र गुप्ता, विशाल गुप्ता, अंकित पोरवाल, महेश गुप्ता, फौजी शामिल रहे।
फफूंद प्रतिनिधि के अनुसार: मकर संक्रांति पर मोहल्ला चमनगंज में समाजसेवी नाथूराम पोरवाल, दया नारायन मिश्रा, गोरेलाल प्रजापति, विनोद प्रजापति, मानवेंद्र पोरवाल, राजेंद्र गुप्ता, विनोद प्रकाश पोरवाल, सुधीर गुप्ता ने खिचड़ी भोज आयोजित किया।
संकट मोचन धाम मंदिर के पास नाथूराम राजपूत, सुरेशचंद्र राजपूत, बृजेश राजपूत, प्रमोद राजपूत, श्याम प्रकाश राठौर ने खिचड़ी भोज आयोजित किया। मुरादगंज तिराहे पर विष्णु नायक, महेश राजपूत, प्रमोद सिसौदिया, विनय शर्मा, अंकुर राजपूत, सुनील तिवारी के नेतृत्व में खिचड़ी भोज आयोजित हुआ।
मोहल्ला सैय्यद बाड़ा में सभासद राजीव कुमार, महावीर शर्मा, प्रदीप शर्मा, रज्जन शर्मा, मनोज कुशवाहा, रामजी ने खिचड़ी भोज आयोजित किया।
बेला प्रतिनिधि के अनुसार: जय मां काली सेवा समिति की ओर से खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। कार्यक्रम आयोजन में बृजेश सविता, दिलीप पोरवाल, डा. पीके विश्वास, विनोद टेलर, विवेक शुक्ला, राधे मिश्रा का सहयोग रहा।