फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   majdoor ki maut

संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 28 Jan 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
majdoor ki maut
अजीतमल (औरैया)। कस्बे के फिऱोज नगर मोहल्ला में गणतंत्र दिवस के दिन नसीम (45) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने मोहल्ले के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। घटना की सूचना पाकर पहुंचे एएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक नसीम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फिरोज नगर मोहल्ला निवासी सिराज बेग का बेटा नसीम (45) मजदूरी करता था। 25 जनवरी की देर रात नसीम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 26 जनवरी की सुबह घर के सब लोग जाग गए, लेकिन नसीम घर के बाहर बने कमरे में से बाहर नहीं निकला। बच्चों ने पिता को जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं जागे। तब बच्चों ने परिवार के अन्य लोगों को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर नसीम की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात की। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। सोमवार को एएसपी कमलेश दीक्षित ने नसीम के घर पहुंचकर मौका देखा। परिजनों से घटना रे बारे में जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि नसीम की मौत को लेकर अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं आई है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दस वर्ष पूर्व पत्नी की हो चुकी है मौत
अजीतमल। कस्बे के फिरोजनगर मोहल्ला निवासी नसीम की पत्नी की दस वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। नसीम की मौत के बाद परिवार में बेटा जुबैर (15), जुनैद (6) और बेटी सानिया (10) बची हैं। इनका पालन पोषण नसीम मजदूरी करके करता है। नसीम की मौत के बाद परिवार के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed