फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   mailee yamuna mein lagegee dubakee

मैली यमुना में लगेगी डुबकी

Fri, 13 Jan 2017 11:34 PM IST
औरैया
औरैया Updated Fri, 13 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
mailee yamuna mein lagegee dubakee
यमुना नदी में गंदगी का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले की सीमा पर स्थित यमुना का पानी इन दिनों काफी दूषित है। यमुना की साफ-सफाई के लिए न तो समाजसेवी संस्थाएं आगे आईं और न ही प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई कोशिश की। इससे मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालु मैली यमुना में डुबकी लगाने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन


शनिवार को मकर संक्रांति पर्व है। इस दिन श्रद्धालु गंगा, यमुना व अन्य नदियों में स्नान करते हैं। शहर से महज पांच किमी दूर यमुना नदी के तट पर मकर संक्रांति के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। पर्व को लेकर यमुना के घाटों पर साफ सफाई के खास इंतजाम नहीं किए गए। घाट गंदगी से पटे हैं। शहर का गंदा पानी इसी यमुना में पहुंच रहा है। इससे यमुना का जल आचमन लायक भी नहीं है।
विज्ञापन


 कुछ दिन पहले अनोखी पहल संस्था ने यमुना तट की सफाई के लिए प्रयास किया था। यह अभियान बीच में ही ठप हो गया। संस्था ने प्रशासनिक अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई थी। कोई भी प्रशासनिक अधिकारी आगे नहीं आया। इससे घाटों की गंदगी साफ नहीं हो सकी। इससे मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं को मैली यमुना में ही डुबकी लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed