फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mail account open house in the district

जिले में घर घर खाते खोलेंगे डाकिया

Thu, 02 Mar 2017 12:00 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Thu, 02 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mail account open house in the district
पोस्टमैन
अब घर बैठे ही डाक सुविधाओं का लाभ देने के लिए डाक विभाग ने हाईटेक रुप अपनाया है। शुरुआत में इस योजना को इटावा, औरैया व वाराणसी जिले में ट्रायल पर लिया है। यहां सफलता मिलने पर पूरे प्रदेश में इस सिस्टम को लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत स्पीड पोस्ट, मनी आर्डर और खाता खुलवाने की सुविधा डाक विभाग घर बैठे ही उपलब्ध कराएगा। इसके लिए पोस्टमैन को सोलर एनर्जी बेस्ड हैंड हेल्ड डिवाइस दी गई है। एक अप्रैल से पूरे प्रदेश में यह व्यवस्था लागू हो सकती है।
विज्ञापन


निजी क्षेत्र में पार्सल, बुकिंग, स्पीड पोस्ट सेवा शुरू होने के बाद डाक विभाग ने खुद को बेहतर साबित करने के प्रभावी प्रयास किए। डाक विभाग ने पोस्टमैन के सहारे विभागीय सेवाओं की बेहतरी का रास्ता खोज निकाला। नई व्यवस्था के तहत डाकिया चिट्ठी पहुंचाने के साथ ही घर बैठे स्पीड पोस्ट, मनी आर्डर, खाता खोलने और पार्सल प्राप्त करने का भी काम कर सकेंगे।
विज्ञापन


रसीद भी देंगे पोस्टमैन
हैंड होल्ड डिवाइस से स्पीड पोस्ट, मनीआर्डर व खाता खुलवाने पर एक पर्ची निकलेगी। इस पर्ची पर ग्राहक व सेवा का विवरण रहेगा। पोस्टमैन को फीस अदा कर ग्राहक पर्ची प्राप्त कर सकेंगे। घर बैठे प्राप्त की गई रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट निर्धारित अवधि के भीतर ही गंतव्य तक पहुंच जाएगी। पोस्टमैन को इसके लिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीको ने तैयार की है डिवाइस
डाक विभाग ने सोलर एनर्जी से चलने वाली हैंड हेल्ड डिवाइस के लिए रीको कंपनी को निर्माण का जिम्मा सौंपा था। कंप्यूटर की तरह काम करने वाली एचएचडी धूप से चार्ज होगी और यह वायरलेस कनेक्टिविटी पर आधारित है।

जिले में योजना पर सफलतापूर्वक काम चल रहा है। जिन पोस्टमैन को दिक्कत आ रही है उन्हें संबधित डाकघरों से दोबारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। योजना के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। एक अप्रैल से पूरे प्रदेश में यह व्यवस्था लागू हो सकती है।

                          रणधीर सिंह, सहायक पोस्टमास्टर, मुख्य शाखा, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed