{"_id":"69596169db90cfe58907a408","slug":"maharashtra-is-liking-the-millet-of-auraiya-auraiya-news-c-211-1-aur1006-137162-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: महाराष्ट्र को भा रहा औरैया का बाजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: महाराष्ट्र को भा रहा औरैया का बाजरा
Sun, 04 Jan 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो-10- ट्रक में लादी जाती बाजरे की खेप। संवाद
औरैया। जिले में उगाए गए बाजरे को महाराष्ट्र में काफी पसंद किया जा रहा है। यहां तक कि यह बाजरा खाड़ी देशों में भी पहुंच रहा है।
प्रोसेसिंग यूनिटों से 60 एमटी प्रोसेस बाजरा हर सप्ताह मुंबई भेजा रहा है। किसानों को जहां वाजिब मूल्य मिल रहा है। वहीं प्रोसेसिंग प्लांटों के दिन बहुर गए हैं।
शहर समेत जिलेभर में अनाज प्रोसेसिंग की 10 इकाइयां हैं। इन दिनों बाजरे की प्रोसेसिंग बड़े पैमाने पर हो रही है। जहां एक ओर सरकारी क्रय केंद्रों पर बाजरे की खरीद हो रही थी। वहीं व्यापारियों के जरिये खरीदा गया बाजरा प्रोसेसिंग यूनिटों में पहुंच रहा है। यहां पर बाजरे की छनाई व सफाई करते हुए प्रोसेस किया जा रहा है। अलग-अलग प्रांतों को यह बाजरा सप्लाई किया जा रहा है। इस बार बाजरे की सबसे ज्यादा डिमांड महाराष्ट्र है।
मुंबई के लिए रोजाना ट्रकों से प्रोसेस बाजरा भेजा जा रहा है। बाजार में 2700 रुपये प्रति क्विंटल के करीब बाजरे का भाव है। प्रोसेस होने के बाद इसका भाव तीन रुपये बढ़ जाता है। ऐसे में दूसरे प्रांतों पर 3500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बाजरे की सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
खास बात तो यह है कि बाजरे की खेप खाड़ी देशों सऊदी अरब, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन व ओमान तक जा रही है। प्रोसेसिंग प्लांट संचालकों ने इस मांग को देखते हुए पूरा फोकस बाजरे पर कर दिया है। किसानों से सीधे खरीद भी शुरू कर दी है।
दलिया, आटा व साबुत अनाज की पैकिंग
महाराष्ट्र जा रहे बाजरे में दलिया, आटा व साबुत अनाज की पैकिंग कराई जा रही है। डिमांड के आधार पर सामान की ढुलाई कराई जा रही है। बाजरे के दलिया की मांग भी अच्छी खासी है। ऐसे में प्रोसेसिंग प्लांटों में चार वैरायटी में बाजरे के उत्पाद को तैयार किया जा रहा है।
बाजरे की सबसे ज्यादा मांग मुंबई से हैं। वहां लगातार बाजरे को भेजा जा रहा है। खाड़ी देशों में भी वहां से सप्लाई दी जा रही है। बाजरे का सीजन इस बार पहले के मुकाबले अच्छा है।
-विजयकांत गुप्ता, कृषि उत्पाद प्रोसेसिंग प्लांट संचालक