फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Made obscene video of teenager, report filed on four

Auraiya News: किशोरी का अश्लील वीडियो बनाया, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 26 May 2023 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 26 May 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Made obscene video of teenager, report filed on four
औरैया। सदर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग की तहरीर पर दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट कर ब्लैकमेल करने की रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में पीड़िता ने अश्लील वीडियो बनाकर जबरन शादी करने का दबाव डालने का भी आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले की किशोरी ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह अपने मामा के साथ रहती है। कस्बा खानपुर निवासी युसुफ 2016 से उसके साथ दुष्कर्म करता चला आ रहा है। पीड़िता का आरोप है कि इस बीच आरोपी ने उसका एक अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसे दिखाकर वह वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहता है। परेशान होकर उसने पूरी आपबीती मामा को बताई।
विज्ञापन

आरोप है कि जब मामा ने आरोपी युसुफ से विरोध जताया तो उसने मामा को भी गोली मारने व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मामा ने आरोपी से वीडियो वायरल न करने की मिन्नतें कीं तो युसुफ ने उन्हें कांशीराम कालोनी में बुलाया। जहां उसके साथ अयूब व दो अन्य ने मामा के साथ गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर युसुफ, अयूब समेत चार के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed