{"_id":"5f8f2cc38ebc3e9c02167d82","slug":"ma-kusmanda-ki-pooja-archana-auraiya-news-knp5896922160","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवि और यमघंटक योग में आज होगी मां की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रवि और यमघंटक योग में आज होगी मां की आराधना
विज्ञापन
औरैया। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन देवी मंदिरों, घरों और पंडालों में देवी भगवती के चौथे स्वरूप । मंदिरों में तड़के से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया और देर रात तक जारी रहा। ‘या देवी सर्वभूतेषु तुष्टि रुपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:’ के उपासना मंत्र और मां के जयकारों से माहौल गूंजता रहा। साथ ही कई मंदिरों में माता रानी का भव्य शृंगार भी किया।
मंगलवार को आवास विकास स्थित काली माता मंदिर, नारायनपुर स्थित गमा देवी मंदिर, पढ़ीन दरवाजा स्थित शीतला माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, जेसीज चौराहा स्थित काली माता मंदिर, फूलमती मंदिर, बीहड़ स्थित मां मंगला काली के दरबार में भक्तों की खूब भीड़ रही।
शहर के रुहाई मोहल्ला स्थित विंध्यवासिनी मंदिर, गुरुहाई स्थित काली माता मंदिर, गढ़ैया मोहल्ला स्थित दुर्गा मंदिर आदि मंदिरों में शाम को महिलाएं देवी गीत गा रही हैं। देररात तक ढोलक बजती है। वहीं इन मंदिरों में सुबह और शाम आरती भी की जा रही है। आवास विकास कालोनी स्थित काली देवी मंदिर पर नवरात्र के उपलक्ष्य में हर रोज देररात को हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
रुरुगंज कस्बे में आयोजित दुर्गा महोत्सव में भक्तों की भीड़ रही। मंदिरों व पंडालों में जिला प्रशासन की ओर से सोशल डिस्टेंस व मास्क लगाकर ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। रुरुगंज चौकी इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि मंदिरों में सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जा रहा हैं।
58 साल बाद बन रहा यह संयोग
बुधवार को रवियोग और यमघंटक योग में मां की आराधना की जाएगी। आचार्य आशुतोष जी महाराज ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि और गुरु ग्रह करीब 58 साल बाद अपनी राशि में मौजूद रहेंगे। शनि की राशि मकर और गुरु की राशि धनु है, जो अपने आप में खास है। नवरात्र के शुरू के छह दिन महासंयोग बन रहा है।
----