{"_id":"5900e2ca4f1c1b0b71c0def3","slug":"lumen-lineman-and-meter-reader-against-j","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई के खिलाफ लामबंद हुए लाइनमैन व मीटर रीडर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई के खिलाफ लामबंद हुए लाइनमैन व मीटर रीडर
औरैया
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
electicity problem
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असेनी के जेई की कार्यप्रणाली के खिलाफ लाइन मैन व मीटर रीडर लामबंद हैं। इन्होंने जेई को हटाने के लिए बुधवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वहीं अवर अभियंता ने दो लाइनमैनों को हटाए जाने की संस्तुति कर एसडीओ को पत्र सौंपा है।
असेनी सबस्टेशन व उपखंड दिबियापुर से संबंधित लाइन मैन और मीटर रीडर अवर अभियंता राजेंद्र सिंह पर शोषण का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों को शिकायतीपत्र भेज चुके हैं।
कोई कार्रवाई न होते देख बुधवार को दिबियापुर उपखंड कार्यालय पहुंचे लाइन मैन व मीटर रीडरों ने एसडीओ रामकुमार को ज्ञापन सौंपा। इन्होंने अवर अभियंता को तत्काल हटाने की मांग की। इन्होंने जेई पर रुपये मांगने, रुपये न देने पर कार्रवाई करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
इससे पहले जेई राजेंद्र सिंह ने लाइनमैन मनोज और सतेंद्र के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए एक पत्र एसडीओ को सौंपा। इसमें इन पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया गया।
इस संबंध में एसडीओ रामकुमार का कहना है कि उन्होंने जेई राजेंद्र सिंह को आपसी सामंजस्य से काम करने के लिए समझाया है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी है। जेई केशमपुर प्रदीप कुमार व जेई असेनी विजय सिंह भी एसडीओ कार्यालय में मौजूद रहे।