फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lumen lineman and meter reader against J

जेई के खिलाफ लामबंद हुए लाइनमैन व मीटर रीडर

Wed, 26 Apr 2017 11:41 PM IST
औरैया
औरैया Updated Wed, 26 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Lumen lineman and meter reader against J
electicity problem - फोटो : ब्यूरो
 असेनी के जेई की कार्यप्रणाली के खिलाफ लाइन मैन व मीटर रीडर लामबंद हैं। इन्होंने जेई को हटाने के लिए बुधवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वहीं अवर अभियंता ने दो लाइनमैनों को हटाए जाने की संस्तुति कर एसडीओ को पत्र सौंपा है।
विज्ञापन


असेनी सबस्टेशन व उपखंड दिबियापुर से संबंधित लाइन मैन और मीटर रीडर अवर अभियंता राजेंद्र सिंह पर शोषण का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री व  उच्चाधिकारियों को शिकायतीपत्र भेज चुके हैं।
विज्ञापन


कोई कार्रवाई न होते देख बुधवार को दिबियापुर उपखंड कार्यालय पहुंचे लाइन मैन व मीटर रीडरों ने एसडीओ रामकुमार को ज्ञापन सौंपा। इन्होंने अवर अभियंता को तत्काल हटाने की मांग की। इन्होंने जेई पर रुपये मांगने, रुपये न देने पर कार्रवाई करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जेई राजेंद्र सिंह ने लाइनमैन मनोज और सतेंद्र के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए एक पत्र एसडीओ को सौंपा। इसमें इन पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया गया।


इस संबंध में एसडीओ रामकुमार का कहना है कि उन्होंने जेई राजेंद्र सिंह को आपसी सामंजस्य से काम करने के लिए समझाया है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी है। जेई केशमपुर प्रदीप कुमार व जेई असेनी विजय सिंह भी एसडीओ कार्यालय में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed