फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lu by suffering , discomfort increased humidity

लू ने किया बेहाल, उमस ने बढ़ाई बेचैनी

Fri, 29 May 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 29 May 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Lu by suffering , discomfort increased humidity

उमस भरी गर्मी के कहर ने सभी को बेहाल कर रखा है। गर्म हवा राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुईं है। तेज धूप और गर्मी के कारण बाजारों में सुबह से सन्नाटा छाया हुआ है। भीषण गर्मी से पशु-पक्षी भी बेहाल है। मौसम वैज्ञानिकों ने गर्मी में और इजाफा होने का संकेत देकर बेचैनी बढ़ा दी है।

विज्ञापन




बताते चलें कि पिछले एक पखवारे से तेज धूप और लू अपना कहर बरपा रही है। भीषण गर्मी के कहर ने सभी को बेहाल कर रखा है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग जूस, शीलत पेय, खरबूजा, तरबूज व शिकंजी आदि का सहारा ले रहे है। गर्म हवाओं के चलते लोगों को लू का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन



गुरुवार को 12-14 किलोमीटर प्रति घंटे से चली गर्म हवाओं ने सभी को घरों के अंदर रहने को मजबूर कर दिया है।



चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. सीवी सिंह ने बताया कि मौसम में नमी की कमी के कारण गर्म हवाओं का असर अभी बना रहेगा। कहा कि लोग जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। खाली पेट घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन




पशुओं की सुरक्षा पर ध्यान दें पशुपालक- औरैया। गर्मी की मार से पशुओं की आफत आ गई है। गर्म हवा की मार से पशुओं में दूध की मात्रा कम हो गई है। पशुपालक ने पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए तरह-तरह के प्रयास करने में जुटे हुए हैं।



कृषि वैज्ञानिक डा. अनिरुद्घ दुबे ने बताया कि पशुपालक अपने पशुओं को सीधी गर्म हवा से बचाएं। पशुओं को खुले स्थान पर कदापि न बांधे। सुरक्षित बांधने की जगह न हो तो पशु बांधने के स्थल के तीन ओर जूट की बोरियां लगा दें, जिससे पशुओं पर सीधी गर्म हवा न पड़े।



जूट की बोरियों पर पानी डालते रहें। इससे पशुओं को ठंडक मिलती है। पशुओं को दो से तीन घंटे में पानी अवश्य पिलाएं, जिससे उनके शरीर में पानी की कमी न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed