{"_id":"56fabbe54f1c1b3448f003ab","slug":"lpg-tanker-repalse","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलटा
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद गेल के अधिकारी कर्मचारी
- फोटो : amar ujala beuro
गेल के पाता संयंत्र से एलपीजी गैस लेकर अलीगढ़ जा रहा टैंकर सोमवार रात बेकाबू होकर पलट गया। सूचना पर गेल के फायर अधिकारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। गेल अधिकारियों ने टैंकर में लीकेज न होने की जानकारी दी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
दिबियापुर-बिधूना मार्ग पर ग्राम पुर्वा कुशल के पास सोमवार रात एलपीजी गैस का टैंकर सड़क किनारे पलट गया। रात में तेज धमाके के साथ टैंकर पलटा तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। गेल के अधिकारियों ने फायरब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचकर टैंकर का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि टैंकर में लीकेज नहीं हैं। मंगलवार दोपहर टैंकर को क्रेन के माध्यम से उठाकर खड़ा किया गया। हरचंदपुर चौकी इंचार्ज उपेंद्र नाथ राय ने बताया कि हादसे में टैंकर चालक अशोक को चोटें आईं हैं।