{"_id":"572b93e14f1c1b0d745cd190","slug":"lpg-tanker-overturned-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":" हाईवे पर एलपीजी टैंकर पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर एलपीजी टैंकर पलटा
अमर उजाला ब्यूरो,औरैया
Updated Fri, 06 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
टैंकर को गड्ढे से निकालती क्रेनें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल । कस्बे के पावर हाउस के पास बुधवार रात हाईवे पर एलपीजी टैंकर बेकाबूू होकर गड्ढे में पलट गया। टैंकर पलटने के बाद गैस रिसाव कीआशंका से क्षेत्र में दहशत रही। सूचना मिलते ही गेल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पास में ही विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति बंद करा दी गई। गुरुवार को काफी मशक्कत के बाद टैंकर को क्रेन से गड्ढे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
गेल इंडिया लि. के डीजीएम जे. पाल, चीफ मैनेजर रवि शर्मा, अरूण कुमार तथा पेट्रोलियम विभाग के आई.ओ.सी. मिस्टर आर्य गुरुवार की सुबह मौके पर पहुंचे और फायर बिग्रेड कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
गेल इंडिया लि. की दो क्रेनों की मदद से गड्ढे मे गिरे टैंकर को निकालने के लिये काफी देर तक हाईवे के वाहनों को रोका गया। वहीं भीड़ को नियन्त्रित करने के लिये स्थानीय पुलिस भी मौके पर डटी रही। पास में ही विद्युत उपकेन्द्र होने के कारण गेल अधिकारियों द्वारा विद्युत अधिकारियों से मिलकर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को भी बन्द करा दिया गया। लगभग तीन घंटे की क ड़ी मशक्कत के बाद टैंकर को बाहर निकाला जा सका। तब अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन