फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lover's family made a compromise, got married in the temple

Auraiya News: प्रेमी के परिजनों ने किया समझौता, मंदिर में रचाया विवाह

Sun, 28 Jul 2024 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Lover's family made a compromise, got married in the temple
अजीतमल। लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले युवक युवती से शादी से इन्कार कर दिया। लड़के वालों ने दहेज की मांग कर रिश्ता ठुकरा दिया। इस पर पीड़िता ने कोतवाली में गुहार लगाई। इसके बाद दोनों पक्षों के परिजन मान गए और मंदिर में शादी कर ली।
विज्ञापन

औरैया जनपद के सहायल थाना अंतर्गत पुर्वा भिखनी गांव निवासी बलराम कुशवाहा की बेटी कोमल नोएडा स्थित एक नर्सिंग होम में बतौर नर्सिंग स्टाफ सहायक काम करती है। करीब दो वर्ष पहले उसी नर्सिंग होम में काम करने वाले अजीतमल क्षेत्र के पूठा गांव निवासी शिवम से उसकी दोस्ती हो गई। विवाह कर लिए जाने के आश्वासन के बाद नजदीकी बढ़ गई। दो सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद 11 जुलाई को औरैया न्यायालय परिसर में विवाह करने के लिए दोनों पक्ष राजी हो हुए।
विज्ञापन

इसके बाद भी शिवम और उसके परिजन 11 जुलाई को विवाह करने नहीं पहुंचे। परिजनों ने शिवम के लापता होने की बात कहकर मामला टरकाने की कोशिश की। इस पर कोमल ने कोतवाली अजीतमल पहुंचकर पुलिस से गुहार लगा दी। पुलिस की ओर से इस प्रकरण में पूछताछ शुरू की गई। पुलिस मामला दर्ज करती इसके पहले ही शिवम ने कोमल को फोन पर विवाह के लिए राजी होने के बात कह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को कोतवाली परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शिवम और कोमल ने एक दूसरे के गले में वरमाला डालकर दांपत्य जीवन निर्वहन करने की कसमें खाई। कोमल ने बताया कि उसके पिता बलराम, मां निशा और अन्य परिवारीजन सहित शिवम के पिता अमरेश, भाई अनुज आदि सभी लोगों ने विवाह पूर्ण होने पर नवदंपति को आशीर्वाद दिया है। वहीं इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed