फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lost father at the age of two and a half years, Tanya spread happiness by passing UPSC

Auraiya News: ढाई साल की उम्र में पिता को खोया, तान्या ने यूपीएससी पास कर बिखेरीं खुशियां

Wed, 23 Apr 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 23 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lost father at the age of two and a half years, Tanya spread happiness by passing UPSC
तान्या गुप्ता। - फोटो : तान्या गुप्ता।
दिबियापुर (औरैया)। ढाई साल की उम्र में सिर से पिता का साया उठ गया। दादा-दादी ने परवरिश की। दादी के निधन के बाद मां को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी मिली। उन्होंने अपनी लाडली तान्या को आगे पढ़ाने की जिम्मेदारी उठाई।
विज्ञापन

इस बेटी ने अब यूपीएससी की परीक्षा में कामयाबी हासिल कर घर में खुशियां बिखेरी हैं। तान्या ने 720वीं रैंक हासिल की है। तान्या सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जिला टॉपर रह चुकी हैं।
विज्ञापन

दिबियापुर के इंदिरा नगर के रहने वाले स्व. कृष्ण गोपाल गुप्ता की होनहार बिटिया तान्या गुप्ता बचपन से ही बड़ी अफसर बनने का सपना पाले थीं। ढाई साल की उम्र में पिता के निधन के बाद उनकी परवरिश उनके दादा रमेश उर्फ मुन्नू लाल गुप्ता और दादी प्रमोद गुप्ता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मां रेखा गुप्ता ने भी उनकी परवरिश में कोई कसर नहीं छोड़ी। भारतीय इंटर कॉलेज में लेक्चरर रहे पिता की इस होनहार बिटिया ने यूपीएससी की परीक्षा में देशभर में 720वीं रैंक हासिल की है।
दिबियापुर के ही एनटीपीसी के सेंट जोसेफ स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई के दौरान उसने इंटर की परीक्षा में जिला टॉप किया था। इसके बाद उसने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से स्नातक किया। इसके बाद वह लगातार यूपीएससी की तैयारी में जुटी रहीं।
अब उनकी मेहनत का नतीजा आया तो परिवार में खुशियां छा गईं। तान्या गुप्ता के चाचा कस्बे के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. श्याम गुप्ता के मुताबिक तान्या लगातार सात साल से सिविल सेवा की तैयारी कर रही थी। पांचवीं कोशिश में उन्हें कामयाबी मिली है।
दादा मुन्नू लाल गुप्ता के मुताबिक ढाई वर्ष की उम्र में ही तान्या के पिता का बीमारी के चलते निधन हो गया था। दादी प्रमोद गुप्ता सहार सीएचसी में एएनएम थीं। उनके निधन के बाद तान्या की मां रेखा गुप्ता को उनकी जगह पर स्वास्थ्य विभाग में नौकरी मिल गई थी।

तान्या की मां ने बताया कि तान्या से बड़ा एक बेटा एकांश है। एमटेक की पढ़ाई के बाद वह हैदराबाद में नौकरी कर रहा है। उन्होंने बताया कि तान्या अभी दिल्ली में ही है। उसी ने मंगलवार की दोपहर फोन करके अपनी कामयाबी की जानकारी दी। उसके बाद से परिवार में खुशी का माहौल है। सभी लोग बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed