{"_id":"6a5a7b6da482d6613206345b","slug":"lord-jagannaths-procession-taken-out-in-gail-village-auraiya-news-c-211-1-aur1008-148277-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गेल गांव में निकाली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गेल गांव में निकाली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा
Sat, 18 Jul 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो-3- भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
दिबियापुर। गेल गांव में बृहस्पतिवार देर शाम भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा निकाली गई। यह वार्षिक आयोजन रात्रि आठ बजे संपन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में गेल कर्मियों व अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गेल के कार्यकारी निदेशक एसके सिंह ने सुसज्जित रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा की झांकी का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यकारी निदेशक ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है।
शोभायात्रा गेल गांव स्थित सर्वेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुई। यह निराला कुंज, वीर सावरकर कुंज, विवेकानंद कुंज और टैगोर कुंज होते हुए इंद्रधनुष क्लब स्थित मौसी मां मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग पर श्रद्धालु भक्ति गीतों और संकीर्तन पर झूमते हुए नृत्य करते रहे।
विज्ञापन
जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नित्यानंद पांडा व दुर्गा माधव दास सहित गेल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।