फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   lock down

नई गाइड लाइन जारी होने की सूचना से व्यापारियों में मचा हड़कंप

Wed, 05 Aug 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
lock down
दिबियापुर (औरैया)। मंगलवार की शाम बाजार खुलने व बंद होने की नई गाइड लाइन जारी होने की अफवाह से व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। शाम 5 बजे कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। हालांकि इस संबंध में डीएम अभिषेक सिंह ने स्पष्ट किया है कि अभी दूसरी गाइड लाइन जारी नहीं हुई है, सुबह नौ बजे सुबह से रात नौ बजे तक सभी बाजार खुलेंगे।
विज्ञापन

नगर के बाजार में कुछ लोगों ने कह दिया कि बाजार खुलने एवं बंद होने की गाइड लाइन में परिवर्तन हो गया है। अब केवल शाम 5 बजे तक ही दुकानें खोली जानी हैं। इसके बाद कई दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। स्टेशन रोड एवं नहर बाजार पर कई दुकानों के बंद होने से चर्चा का बाजार गर्म हो गया। सोशल मीडिया पर व्यापारी एक दूसरे से गाइड लाइन बदलने की जानकारी करने लगे। इस संबंध में दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा का कहना है कि उन्हें किसी नई गाइड लाइन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। अभी पुराना रोस्टर ही प्रभावी है।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएम अभिषेक सिंह का कहना है कि अभी नई गाइड लाइन कोई भी जारी नहीं की गई है। पूर्व में सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक बाजार खुलने को लेकर जारी की गई गाइड लाइन में अभी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। व्यापारी बेवजह किसी भी भ्रामक जानकारी पर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed