फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   lock down

बाजारों में सन्नाटा, बिना हेलमेट और मास्क वालों पर कार्रवाई

Sat, 18 Jul 2020 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
lock down
18एयूआरपी21- फफूंद बाजार में पसरा सन्नाटा। - फोटो : AURAIYA
औरैया। दूसरे चरण की बंदी की वजह से शनिवार को शहर के सभी बाजार बंद रहे। जगह-जगह पुलिस की तैनाती के चलते कर्फ्यू जैसे हालात नजर आए। शहर के सुभाष चौक, जेसीज चौराहा, खानपुर चौराहा व जालौन चौराहे पर पुलिस की सक्रियता नजर आई। बेवजह सड़कों पर बिना मास्क व हेलमेट के निकलने वालों को पुलिस कर्मियों ने रोक कर डांट लगाई। इसके साथ ही उनको जुर्माना व चालान की कार्रवाई का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुभाष चौक पर नो इंट्री के बाद भी अंदर घुसकर निकलने का प्रयास कर रहे एक ट्रक चालक को चालान की कार्रवाई झेलनी पड़ी। एसपी सुनीति, एएसपी कमलेश दीक्षित व सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव पूरे दिन जिले व शहर के भ्रमण पर रहे। साथ ही पुलिस कर्मचारियों को कोरोना महामारी को लेकर चल रहे संकट से निपटने को सतर्कता बरतने तथा आम लोगों से बेवजह घरों से बाहर न निकलने को जागरूक करते रहे।
विज्ञापन

नहीं दिखे सड़कों पर लोग : अजीतमल (औरैया)। अजीतमल में सुबह से ही कस्बे की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाबरपुर कस्बे के मुख्य बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल की चहलकदमी देखी गयी। सब्जी और फल आदि की फेरी लगाने वाले भी खाकी की मुस्तैदगी को देखते हुए ग्राहकों का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर को कराया गया सैनिटाइज : अछल्दा (औरैया)। कस्बे का हरीगंज बाजार, सराय बाजार, कलक्टरगंज, स्टेशन बाजार, नहर बाजार, नेविलगंज, ब्लाक चौराहा, आदर्श चौराहा समेत पूरा बाजार शनिवार को बंद रहा। इस दौरान नगर पंचायत की ओर से कस्बे के सभी हिस्सों को सैनिटाइज कराया गया।

फफूंद बाजार रहा बंद : फफूंद (औरैया )। मुख्य बाजार सहित गल्ला मंडी, सब्जी मंडी, फल की आढ़त, छोटे कारखाने, बकरमंडी व सरकारी कार्यालय बंद रहे। बाबरपुर मार्ग, अछल्दा मार्ग, पाता मार्ग, औरैया मार्ग, मुरादगंज मार्ग व ककोर मुख्यालय मार्ग भी सुनसान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed