फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   lock down

क्षेत्र सील होने के बावजूद धड़ल्ले से आवाजाही कर रहे लोग

Thu, 11 Jun 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
lock down
दिबियापुर (औरैया)। लोहिया नगर व सेहुद के मजरा देवराय का पुरवा में एक-एक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इन क्षेत्रों को सील कर दिया गया है। इसके बावजूद लोग धड़ल्ले से आवाजाही कर रहे हैं। इससे आसपास के लोग संक्रमण बढ़ने के अंदेशे से परेशान हैं।
विज्ञापन

चार जून को ग्राम देवराय का पुरवा निवासी एक महिला सैफई में कोरोना संक्रमित मिली थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने गांव को सील कर दिया था। महिला के संपर्क में आए चार लोगों का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था। हालांकि संपर्क में आए चारों लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। गांव वालों का कहना है कि एक-दिन तो गांव में सख्ती रही, इसके बाद न तो सैनेटाइज कराया गया और ना ही लोगों की आवाजाही पर सख्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन

दो दिन पहले कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सील किए गए लोहिया नगर में भी कोई सख्ती नहीं दिखाई दी। यहां गली के मुहाने पर यातायात विभाग की बैरीकेडिंग लगाकर लोगों को रोका जा रहा है। लेकिन अंदर गलियों में केवल एक एक बल्ली लगाकर ही रास्ते सील किए गए हैं। इससे लोग एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले के बीच आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया नगर वार्ड में कोरोना संक्रमित युवक मिलने पर संपर्क में आए लोहिया नगर के 13 एवं एनटीपीसी में ठेके पर काम करने वाले 15 लोगों के सैंपल लिए गए थे। उनकी अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। नोडल अधिकारी डॉ.शिशिर पुरी ने बताया कि सभी 28 लोगों की कोविड-19 की रिपोर्ट गुरुवार को आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed