{"_id":"5ec56d5c8ebc3e90835ddec8","slug":"lock-down-auraiya-news-knp561182565","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों को ट्रेन से भेजा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूरों को ट्रेन से भेजा जाएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अजीतमल के शेल्टर होम से प्रवासी मजदूरों के भागने के मामले में मंगलवार की शाम डीएम अभिषेक सिंह और एसपी सुनीति ने शेल्टर होम पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान प्रवासी मजदूरों को आश्वस्त किया कि उन्हें ट्रेन से उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। कानपुर से ट्रेन शुरू होने पर उन्हें बस से कानपुर भेजा जाएगा, वहां से उनको उनके घर भेजा जाएगा।
सोमवार की देर रात अनंतराम टोल प्लाजा से एसपी सुनीति ने एक ट्रक में सवार होकर जा रहे 42 प्रवासी मजदूरों को ट्रक से उतार लिया था। इन सभी को अजीतमल के द्विवेदी सेलिब्रेशन मैरिज शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया था। वहां खाना व नाश्ता न मिलने का आरोप लगाते हुए यह प्रवासी मजदूर मंगलवार को सुबह भाग निकले।
इस पर एसडीएम रमेश यादव, सीओ और एएसपी ने उनको कुछ ही दूरी पर पैदल जाते समय पकड़कर फिर से शेल्टर होम में रखा था। प्रवासी मजदूरों ने अफसरों से घर पहुंचाने की बात कही थी। इस मामले पर मंगलवार की शाम डीएम अभिषेक सिंह व एसपी सुनीति ने शेल्टर होम पहुंचकर प्रवासी मजदूरों का हालचाल जाना। इस दौरान प्रवासी मजदूरों ने दोनों अधिकारियों से कहा कि वह वह अपने घर जाना चाहते हैं। इस पर डीएम और एसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी को घर पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।