{"_id":"5eb44ec68ebc3e9075170ebb","slug":"lock-down-auraiya-news-knp5589993104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोशल डिस्टेंस अपनाने को ग्राहकों पर दबाव देने लगे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ोशल डिस्टेंस अपनाने को ग्राहकों पर दबाव देने लगे दुकानदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। लॉकडाउन के चलते सोशल डिस्टेंस अपनाने व मास्क लगाने की पुलिस प्रशासन की अपील का असर दिखने लगा है। गुरुवार को बाजारों में खूब चहलपहल दिखी। पर खास बात यह देखने को मिली कि दुकानदार भी ग्राहकों पर मास्क लगाकर सामान खरीदने के लिए आने का दबाव बना रहे हैं। कुछ दुकानदार तो बिना मास्क लगाए आने वाले ग्राहकों को सामान देने से इंकार करते नजर आए। वहीं, पुलिस प्रशासन की भी सख्ती दिखी। बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों की धरपकड़ जारी रही। पांच लोगों को पकड़कर कोतवाली पहुंचाया गया। बाद में चेतावनी देकर छोड़ा गया।
जिले में ऑरेंज जोन की शर्तों के तहत पांच मई से लॉकडाउन में दुकानों के खुलने का समय बढ़ाया है। नतीजा यह निकला कि एकदम से सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी। इससे सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ने लगी। ज्यादातर लोग बिना मास्क लगाए घूमते दिखे। भीड़ को काबू में करने में पुलिस को पसीना छूटने लगा। इस पर छह मई यानी बुधवार को पुलिस ने सख्ती शुरू की।
बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों को पकड़ कर कोतवाली पहुंचाया, बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया। साथ ही पुलिस की ओर से आम लोगों के साथ व्यापारियों से सोशल डिस्टेंस अपनाने तथा मास्क लगाने की अपील की गई। इसका असर गुरुवार को देखने को मिला। बाजार में दुकानों पर बिना मास्क लगाए आए ग्राहकों को दुकानदारों ने मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। कुछ दुकानदारों ने तो सामान देने से ही इंकार कर दिया।