फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   lock down

बाजारों में भीड़ रोकने के लिए प्रशासन ने वाहनों पर लगाई रोक

Tue, 05 May 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
lock down
औरैया। लॉकडाउन के तीसरे चरण में दुकानों के खुलने का समय बढ़ाने से बाजारों में भीड़ उमड़ने से सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। मंगलवार को पुलिस ने बाजारों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सख्ती दिखाई। इस दौरान बाजारों में जाने वाले वाहनों को रोका गया। शराब ठेकों और बैंकों के बाहर उमड़ी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

शहर में गोशाला रोड, किराना बाजार, सराफा बाजार में जाम की समस्या न हो। इसके लिए प्रशासन इन बाजारों के चारों ओर मुख्य मार्गों पर बाइक चालकों को जाने से रोका। इसके चलते बाजार में मंगलवार को कुछ हद तक सोशल डिस्टेंस का पालन होता दिखा। लेकिन शराब की दुकानों और बैंकों में सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़तीं नजर आईं।
विज्ञापन

सबसे अधिक भीड़ देसी शराब की दुकानों पर रही। दोपहर तक यहां भीड़ देखने को मिली। न तो सोशल डिस्टेंस का पालन होता दिखा और न ही लोग मास्क लगाए नजर आए। बैंकों के बाहर मौजूद भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए महिला थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। बैंकों से टोकन पाने वालों को गलियों में भगाया गया, तो वहीं बैंकों के बाहर खड़े वाहनों को भी पुलिस ने हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed