फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   lock down

सुबह बाजार खुलते ही खरीदारी को उमड़ी भीड़,

Tue, 28 Apr 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
lock down
औरैया। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लंबे समय से पुलिस प्रशासन की ओर से सोशल डिस्टेंस अपनाए जाने की अपील के बाद भी लोगों पर इसका कोई खासा असर नहीं दिख रहा है। मंगलवार को सुबह पूर्व निर्धारित समय पर बाजार खुलते ही खरीदारी करने वालों की खासी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

इससे सोशल डिस्टेंस पूरी तरह से नदारत हो गया। हालांकि इस बीच जानकारी होते ही गोशाला रोड पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने लोगों को समझाकर सोशल डिस्टेंस के साथ ही मास्क लगाने के आदेश का पालन की अपील की।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह निर्धारित समय सात बजे बाजार खुलते ही लोगों की बाजारों में खासी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते फूलमती मंदिर रोड, गोशाला रोड, सदर बाजार होमगंज, सब्जी मंडी आदि स्थानों पर लोग जल्दी-जल्दी सामान खरीदने को आतुर नजर आए। ऐसे में उनमें सोशल डिस्टेंस अपनाए जाने को लेकर कहीं कोई जागरुकता नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में भारी भीड़ उमड़ने और सोशल डिस्टेंस नदारत होने की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर कोतवाली दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ गोशाला रोड, बताशा मंडी होते हुए सदर बाजार होमगंज पहुंचे। जहां रास्ते में जो भी लोग सोशल डिस्टेंस व मास्क के खरीदारी करते दिखे उनको सख्ती से हिदायत दी। वहीं दुकानदारों को भी बिना मास्क के खरीदारी करने आने वालों को सामान देने से मना करने को कहा। इस संबंध में एसपी सुनीति ने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल डिस्टेंस का पालन करने के साथ ही मास्क लगाना अनिवार्य है। इन नियमों की अनदेखी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed