{"_id":"5ea869a38ebc3e90743f29c6","slug":"lock-down-auraiya-news-knp5575041158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पाट क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से गई निगरानी, अधिकारियों ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पाट क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से गई निगरानी, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में मंगलवार को काफी सख्ती रही। इन इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी करने के साथ ही अधिकारियों ने वहां जाकर हकीकत देखी। इस दौरान सड़क पर नजर आए लोगों को घर में रहने की सख्त हिदायत भी दी। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि वह उनकी बात नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर पहले कस्बा खानपुर और फिर मोहल्ला दयालपुर व तहसील मस्जिद के आसपास के क्षेत्र को हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किया गया था। इन क्षेत्रों में अधिकारियों की निगाह लगीं हुईं हैं, तो वहीं लगातार वहां सख्ती भी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को इन क्षेत्रों में सख्ती देखने को मिली। मंगलवार की दोपहर ड्रोन कैमरे से निगाह रखी गई।
हॉटस्पॉट क्षेत्र खानपुर और दयालपुर में सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है। मंगलवार को अधिकारियों ने इन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इन दौरान गलियों में नजर आए लोगों को अधिकारियों ने चेतावनी दी और उन्हें घर में रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसडीएम सदर विजेता ने सभी को चेतावनी देते हुए बताया कि यदि वह अभी उनकी बात मानकर घरों में नहीं रहेंगे, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया कि कोरोना पाजिटिव केस न मिलने पर जल्द ही हाट स्पाट क्षेत्रों में राहत प्रदान की जा सकती है। इसी तरह दिबियापुर के हॉटस्पॉट कृष्णानगर कालोनी व हालेपुर गांव में भी सख्ती बरकरार रही। इधर इन क्षेत्रों की सीमाओं पर मौजूद पुलिस कर्मियों को भी सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ ने निर्देशित किया कि वह लापरवाही न बरतें, किसी भी व्यक्ति को बाहर जाने की अनुमति न दें। अधिक जिद करने वालों की जानकारी उन्हें दें।