फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   lock down

लॉकडाउन के चलते हास्टल बन गए थे जेल, बिगडने लगा था भोजन का शेड्यूल

Mon, 20 Apr 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
lock down
औरैया। कोटा राजस्थान में लॉकडाउन के चलते फंसे छात्रों के आने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। दोपहर तक दो बसों से पांच छात्र औरैया पहुंचे। उन्हें पहले शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया। शाम को रैपिड टेस्ट चेक करने के बाद उन्हें घर भेजा गया। उधर, छात्रों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान हॉस्टल में कैद होकर रह गए थे। खाना व नाश्ता भी समय से नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग और मेडिकल की कोचिंग करने के लिए जिले से कई छात्र-छात्राएं कोटा (राजस्थान) में गए थे। लॉकडाउन के चलते जिले के छात्र वहां फंस गए। शनिवार की देर रात से रविवार की दोपहर तक 59 छात्र-छात्राएं औरैया पहुंचे। इधर सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर शाम चार बजे तक दो बसों से पांच छात्र-छात्राएं औरैया पहुंचे। जिन्हें जालौन चौराहा स्थित ईशा वाटिका गेस्ट हाउस में क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर विजेता ने बताया कि जिलाधिकारी से आदेश मिलने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम ने सभी पांचों छात्रों की रैपिड टेस्ट कराने के बाद शाम को उनके परिजनों के साथ घर भेजा गया। सभी छात्रों को 14 दिनों तक होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बनारसीदास निवासी आढ़ती जसोदा नंदन पोरवाल के पुत्र शिवम ने बताया कि लॉकडाउन के चलते छात्र हॉस्टल में कैद होकर रह गए थे। ऐसे में उन्हें वहां जेल जैसा महसूस होने लगा था। कोरोना के केस बढ़ने के चलते डर भी लग रहा था।

भर्थना रोड बिधूना निवासी डॉ. आरएस बाबू के पुत्र प्रद्धुम्न सिंह ने बताया कि हॉस्टल में रुके छात्रों के सामने खाने की समस्या आने लगी थी। नाश्ता और भोजन का समय निश्चित न होने से छात्र परेशान होने लगे थे। वहां का माहौल दिनों दिन तनावग्रस्त हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed