फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Location of missing pickup driver found in Kanpur

Auraiya News: लापता पिकअप चालक की कानपुर में मिली लोकेशन

Sat, 23 Sep 2023 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 23 Sep 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Location of missing pickup driver found in Kanpur
औरैया। नवीन मंडी में किसान का गेहूं बेचकर वापस लौट रहा पिकअप चालक गुरुवार शाम को लापता हो गया। मामले में किसान की तहरीर पर जांच में जुटी पुलिस को पिकअप चालक की लोकेशन कानपुर में मिली है। पुलिस उसे बरामद करने में जुटी है।
विज्ञापन

इटावा जनपद के महेवा निवासी किसान सतीश राजपूत ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गुरुवार को पिकअप चालक दीपू उसका 36 क्विटंल गेहूं लेकर नवीन मंडी में बिक्री करने गया था। जहां से एक लाख रुपये की नगदी लेकर वह घर के लिए निकला। जिसके बाद वह लापता हो गया। मोबाइल से बंद आने पर आढ़ती यशोदानंदन से संपर्क किया गया। इसके बाद खोजबीन शुरू की गई। अपहरण या अनहोनी होने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार तड़के पिकअप चिरूहली समीप महादेव होटल से बरामद कर लिया गया। वहीं पिकअप चालक की तलाश में पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद ली है। पुलिस सूत्रों की माने तो चालक की लोकेशन कानपुर के फजलगंज के आस पास होना बताई जा रही है। वहीं सूत्रों के अनुसार वह बीच बीच में मोबाइल खोल कर एक नंबर पर बात कर रहा है। सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि पिकअप चालक को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस टीम लगातार चालक को तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed