{"_id":"660afba409052bd4dd087e85","slug":"local-people-caught-two-thieves-who-were-stealing-cows-and-handed-them-over-to-the-police-auraiya-news-c-211-1-aur1002-110392-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गाय चुराकर ले जा रहे दो चोरों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गाय चुराकर ले जा रहे दो चोरों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। मोहल्ला नेहरू नगर से सोमवार सुबह गाय चोरी करके ले जा रहे दो युवकों गाय के मालिक ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पकड़ लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत की है।
ककराही बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि घर के बाहर बंधी उनकी गाय को सोमवार सुबह चोरों ने चुरा लिया। इस बीच कुछ लोगों ने जानकारी दी कि दो युवक उनकी गाय को चुरा कर ले जा रहे हैं। आनन फानन स्थानीय लोगों की मदद से दोनों चोरों को पकड़ लिया और गाय बरामद कर ली। बाद में चोरों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
इंसेट-- --
फोटो01एयूआरपी 22- पीड़ित श्याम कुमार। संवाद
फोटो01एयूआरपी 23- सीसीटीवी कैमरे में कैद गाय ले जाते चोर। स्रोत: पीडि़त
13 दिन पहले चुराई गई गाय अभी तक नहीं मिली
दिबियापुर। 13 दिन पहले नेहरू नगर से ही एक अन्य गाय भी चोरों ने चुरा ली थी। गाय चोर पकड़े जाने की सूचना पर दिबियापुर थाने पहुंचे गाय स्वामी नेहरू नगर निवासी श्याम कुमार पुत्र रामजीवन ने बताया कि उनकी गाय अभी तक नहीं मिली है। पीड़ित ने बताया कि 18 मार्च की सुबह 10 बजे उनकी गाय चोरी हुई थी। दावा किया कि उनकी गाय चुराने वाले भी आज पकड़े गए चोर ही हैं। उन्होंने बताया कि चोरी वाले दिन के सीसीटीवी फुटेज उनके पास हैं। इसमें दोनों चोर उनकी गाय चुराकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। बताया कि वह लोग चोरी गई गाय की तलाश में काफी दूर दूर तक जा चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि जानकारी की जा रही है।

इंसेट