फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Loan disbursement camp disbursed loan of Rs 106 lakh

ऋण वितरण कैंप में 106 लाख रुपए का ऋण वितरित

Wed, 29 Jan 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Loan disbursement camp disbursed loan of Rs 106 lakh
सांकेतिक तस्वीर
औरैया। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार कक्ष में डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु के तृतीय ऋण वितरण कैंप का आयोजन किया गया। डीएम ने द्वारा बैंक शाखा प्रबंधकों एवं उद्यमियों से योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। डीएम शाखा प्रबंधकों को लंबित पत्रावलियों पर कार्रवाई करने अथवा उद्यमी का ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिए। साथ ही उचित कारण बताते हुए पत्रावली वापस करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक सिंह ने ऋण वितरण कैंप में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के लाभार्थियों को 30 लाख, ओडीओपी योजना में 21 लाख तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 55 लाख रुपये सहित कुल 106 लाख का ऋण वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने ऋण पाने वाले सभी उद्यमियों को बधाई दी। डीएम ने उपायुक्त उद्योग संध्या यादव को निर्देश दिए कि वह आगामी बैठक पूरी तैयारी के साथ करें एवं जो अधिकारी इस बैठक में अनुपस्थित हो उनको नोटिस जारी किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बृजकिशोर पाठक व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार में आठ को मिला लोन
औरैया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत अनिरुद्ध सिंह, शिवदीप व आशुतोष कुमार को पांच-पांच लाख, अभ्यंश चतुर्वेदी को बीस लाख, कमल पोरवाल को दो लाख, शिखर शुक्ला को दस लाख, खुर्शीद आलम को आठ लाख का ऋण वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में चार को मिला लोन
औरैया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत अजय प्रताप सिंह और शिवम सविता को दस-दस लाख और रमेश चंद्र एवं विजय कुमार को पांच लाख का ऋण वितरित किया गया।
ओडीओपी में पांच को मिला लोन
औरैया। बैठक में ओडीओपी योजना के तहत राजीव कुमार को पांच लाख, अजय कुमार को दस लाख व कमला देवी, किरण कुमारी, रामादेवी को दो-दो लाख का लोन वितरित किया गया।

स्नातक की अंतिम नामावलियों का प्रकाशन
औरैया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार आगरा खंड स्नातक एवं आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन मंगलवार को करा दिया गया है। यह निर्वाचक नामावली जनसाधारण को कार्यालय के समय के दौरान ककोर कलेक्ट्रेट में स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में देखने के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed