फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Liver patients are not getting treatment, they are making rounds of Kanpur

Auraiya News: लिवर रोगियों को नहीं मिल रहा उपचार, लगा रहे कानपुर के चक्कर

Sun, 05 Apr 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 05 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Liver patients are not getting treatment, they are making rounds of Kanpur
औरैया। बदलते दौर के साथ ही लोग फास्टफूड का सेवन ज्यादा करने लगे हैं। इससे लिवर का स्वास्थ्य बिगड़ता है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना लिवर रोगी बहुतायत में पहुंच रहे हैं लेकिन यहां उपचार के पर्याप्त इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

लोगों को कानपुर तक दौड़ना पड़ रहा। महज एलएफटी व केएफटी जांच के बाद फिजिशियन शुरुआती उपचार कर पा रहे हैं। अहम जांचों की सुविधा ही नहीं है।
मेडिकल कॉलेज में रोजाना 100 से ज्यादा लिवर रोगी पहुंच रहे हैं। इनमें फैटी लिवर से लेकर तमाम तरह की विकृतियों की समस्या सामने आ रही है। ओपीडी के फिजिशियन कक्ष के बाहर ऐसे मरीजों की भीड़ उमड़ रही है लेकिन जरूरी उपचार के अभाव है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में एमआरआई व एंडोस्कोपी जांच की सुविधा भी नहीं है। ऐसे में ओपीडी में मौजूद फिजिशियन महज खून की एलएफटी व केएफटी जांच कराते हुए मरीजों का सामान्य उपचार कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार गैस्ट्रो का विभाग ही नहीं है। ऐसे में विशेषज्ञ डॉक्टरों का अभाव है। फिजिशियन डॉक्टरों के जरिए लिवर रोगियों को प्राथमिक उपचार की सुविधा दी जा रही है। मामला गंभीर होने पर मरीजों को रेफर किया जा रहा है।

लिवर रोगियों को मेडिकल कॉलेज में होने प्राथमिक उपचार में आराम न मिलने पर कानपुर व सैफई की दौड़ लगानी पड़ रही है। जहां जरूरी जांचों के बाद उन्हें उपचार मिल पा रहा है।


मेडिकल कॉलेज में गैस्ट्रो का विभाग नहीं है। ऐसे में अभी तक विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती नहीं हो सकी है। जहां तक जांच की बात है। इसके लिए शासन को पत्राचार किया जाता है।-डॉ. पवन कुमार शर्मा, सीएमएस मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed