फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   list relise, benama in back date

सूची जारी, बैक डेट पर किए गए बैनामे

Wed, 02 Sep 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला औरैया
ब्यूरो, अमर उजाला औरैया Updated Wed, 02 Sep 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
list relise, benama in back date

भइया 15 फीसदी की वृद्धि जेब को हल्का कर सकती है। मौका मिला है तो आज ही बैनामा करा लो। उप निबंधक (रजिस्ट्रार) कार्यालय में इसी सोच के साथ कार्य किया गया। डीएम ने नई स्टांप दरें आज से जरूर लागू कर दी हों, लेकिन जमीन की खरीद फरोख्त करने वालों में बैक डेट पर रजिस्ट्री कराने की दिनभर होड़ रही।

विज्ञापन




हालत यह रही हर दिन औसतन 30 से 35 होने वाले बैनामा की संख्या बढ़कर 45 तक पहुंच गई। मंगलवार को पड़ताल के रौरान रजिस्ट्रार कार्यालय की नजर आई स्थिति पर अमर उजाला की खास रिपोर्ट ---
विज्ञापन




करो हस्ताक्षर, तभी लगेगा नंबर - औरैया। स्टांप दरों में की गई मूल्य वृद्धि का तनाव रजिस्ट्रार दफ्तर में आए हर एक के चेहरे पर नजर आ रहा था।


लंच का समय न आ जाए और काम न लटक जाए, इसको लेकर वकीलों के संग भू स्वामी और खरीददार अधूरे कागजातों के साथ दफ्तर में जमे हुए बैनामा के कागजात तैयार करते नजर आए। कोई कागजात पर फोटो चिपकाता तो कोई हस्ताक्षर करते हुए दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



औरैया। अघोषित रूप से दफ्तर की दी जारी बैक डेट पर बैनामा कराने की सुविधा का लाभ उठाने में कहीं चूक न जाए। इसलिए एक बार कार्यालय में आने लौटने को तैयार नहीं हो रहा था। आलम यह था कि दफ्तर से 50 मीटर की दूरी से कार्यालय आने वाले के वाहन खड़े हुए नजर आ रहे थे।



वहीं दफ्तर के अंदर विंडो हाल बेचने-खरीदने वालों से खचाखच भरा हुआ नजर आया। दफ्तर के अंदर की जगह कम पड़ जाने से दफ्तर के बाहर भी वकीलों से लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई।


30 लाख के स्टांप की हुई बिक्री - औरैया। इस नई स्टांप दरों का खौफ ही कहेंगे कि हर रोज औसतन 20 लाख तक बिकने वाले स्टांपों की आंकड़ा बैक डेट की होड़ 30 लाख तक पहुंच गया। इस दौरान कार्यालय की ओर से कुल 45 रजिस्ट्री की गईं।




-
कोट -- गत 31 अगस्त को प्राप्त हुए बैनामों के आवेदनों की ही मंगलवार को बैक डेट पर ही रजिस्ट्री की गई हैं। मंगलवार को नई स्टांप दरों पर भी कुछ एक बैनामा किए गए हैं।- धीरेंद्र कुमार सैनी, सब रजिस्ट्रार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed