{"_id":"6ac13af5ccddd5a7650740d4","slug":"liquor-shop-owner-cheated-of-rs-33000-money-held-auraiya-news-c-211-1-aur1009-152670-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शराब दुकान संचालक से 33 हजार रुपये की ठगी, रकम होल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शराब दुकान संचालक से 33 हजार रुपये की ठगी, रकम होल्ड
विज्ञापन
कुदरकोट। एरवा मार्ग स्थित एक शराब दुकान के बैंक खाते में डिजिटल लेन-देन से आए 33 हजार रुपये होल्ड हो गए हैं। इससे परेशान संचालक ने पुलिस और साइबर सेल को सूचना दी है।
यह शराब दुकान गौरव यादव की पत्नी साधना देवी के नाम पर है। गौरव यादव ने बताया कि एक अक्तूबर को एक व्यक्ति दुकान पर पहुंचा। उसने ऑनलाइन भुगतान के बहाने दो बार में कुल 33 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर किए। बदले में संचालक से नकद ले लिए। कुछ देर बाद बैंक ने लेन-देन संदिग्ध मानकर रकम होल्ड कर दी। पीड़ित ने तुरंत पुलिस और साइबर सेल से संपर्क किया। थाना प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज और बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।