{"_id":"61e5af6ce911c701964d2d0b","slug":"liquor-made-for-consumption-in-elections-was-caught-auraiya-news-knp6758765124","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में खपाने के लिए कच्ची शराब बनाते सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में खपाने के लिए कच्ची शराब बनाते सात गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। बिधूना पुलिस ने आदर्श नगर में छापा मारकर कच्ची शराब बनाते सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से 1200 क्विंटल लहन नष्ट किया। करीब 72 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई है। माना जा रहा है कि शराब का प्रयोग चुनाव में किया जाना था।
सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार देर रात सूचना पर कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने टीम के साथ आर्दश नगर स्थित सूरजपुर कंजड़ बस्ती में दबिश दी।
इस दौरान कच्ची शराब बनाकर उनको बेचने जा रहे सात लोगों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम चंद्रपुर निवासी राजेश, कुरपुरा के संजू सिंह, रायपुर के अंशुल, राठगांव के दिलीप, सामपुर के संजीव यादव, आदर्श नगर के भगवानदास व सूरजपुर निवासी अशोक हैं। पकड़े गए आरोपियों के मुताबिक यह शराब वह लोग चुनाव में इस्तेमाल करने की फिराक में थे।