फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lineman fixing fault got electrocuted, fell down from pole

Auraiya News: फाल्ट ठीक कर रहे लाइनमैन को लगा करंट, पोल से नीचे गिरा

Sun, 19 May 2024 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lineman fixing fault got electrocuted, fell down from pole
बिधूना। कस्बा के किशनी रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के बिजली के पोल पर फाल्ट सही करने के दौरान अचानक आए करंट से लाइनमैन चपेट आ गया। करंट लगने के लाइनमैन पोल से नीचे आ गिरा।
विज्ञापन

बिधूना कस्बा के विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन विक्रम सिंह निवासी पुर्वा पट्टी हाल निवासी लोहिया नगर बिधूना रविवार सुबह लगभग 7ः30 बजे कस्बा के किशनी रोड स्थित पंजाब नेशलन बैक के सामने विद्युत पोल पर चढ़ा था। फाल्ट सही करने के दौरान अचानक एलटी लाइन में करंट दौड़ गया। जिससे लाइनमैन विक्रम सिंह पोल से नीचे गिर गया। करंट से वह गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने लाइनमैन के करंट लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे विभाग के अधिकारियों व अन्य लाइनमैनों ने करंट दौड़ने की वजह तलाशना शुरू किया।
बिजली विभाग के अवर अभियंता मोहित रस्तोगी ने बताया लाइनमैन के एलटी लाइन पर काम करने दौरान करंट लगा है। शटडाउन लिया गया था। करंट कैसे आया इसकी जानकारी की जा रही है। लाइनमैन की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed