फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Leprosy patient search campaign completed, 26 new patients found

Auraiya News: कुष्ठ रोगी खोजी अभियान पूरा, 26 नए रोगी मिले

Fri, 06 Oct 2023 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Leprosy patient search campaign completed, 26 new patients found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में चलाए गए कुष्ठ रोगी खोज अभियान में 343 संदिग्ध कुष्ठ रोगी मिले हैं। इन संदिग्धों की जांच करने के बाद जिले में 26 नए कुष्ठ रोगियों की पुष्टि हुई है।
जिले में एक सितंबर से 30 सितंबर तक कुष्ठ रोगी खोजी अभियान में 375 टीम ने 285 ग्राम पंचायतों में कुष्ठ रोगी खोजे। उप जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. अशोक कुमार राय ने बताया कि अभियान के तहत 343 संदिग्ध कुष्ठ रोगी मिले हैं। इनकी जांच के बाद 26 मरीजों में कुष्ठ रोग की पुष्टि हुई है। जिनमें 15 मरीज पौसी बैसिलरी एवं 11 मरीज मल्टी बैसिलरी के हैं।
विज्ञापन

जिले की 192 ग्राम पंचायतों में पिछले तीन वर्षों से एक भी कुष्ठ रोगी न मिलने पर यहां अभियान नहीं चलाया गया है। बताया कि जिले में वर्तमान में कुष्ठ रोगियों की संख्या 103 पर पहुंच गई है। जिसमें 37 पीवी व 66 एमवी के मरीज शामिल हैं। सभी मरीजों का विशेष निगरानी में उपचार शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में तीन अक्तूबर से संचालित हो रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 15 अक्तूबर से दस्तख अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दस्तख देंगी और घर में मौजूद लोगों के अंदर कुष्ठ, टीबी, बुखार समेत अन्य बीमारियों के लक्षणों की जांच कर सूची तैयार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article