फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lekhpals in Ayodhya went on strike over the Lekhpal issue.

Auraiya News: अयोध्या लेखपाल प्रकरण पर लेखपालों ने की हड़ताल

Sat, 22 Aug 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lekhpals in Ayodhya went on strike over the Lekhpal issue.
औरैया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से अयोध्या में एक लेखपाल को पकड़े जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने शनिवार को प्रदेशव्यापी एक दिवसीय कलमबंद हड़ताल की। लेखपालों ने थाना दिवस का बहिष्कार कर तहसील परिसरों में धरना-प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने एंटी करप्शन की कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन




औरैया, बिधूना और अजीतमल तहसील सभागारों में लेखपाल काली पट्टी बांधकर जुटे। उन्होंने कहा कि कई मामलों में शिकायत की वास्तविकता और उद्देश्य की पर्याप्त जांच के बिना ट्रैप कार्रवाई की जाती है। संघ ने 20 अगस्त को अयोध्या की सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्ष दीप से जुड़े मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रिश्वत की वास्तविकता स्पष्ट करने को कहा।
विज्ञापन


लेखपाल संघ ने स्पष्ट किया कि वह भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करता। यदि कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि, निर्दोष कर्मचारी को फर्जी या दुर्भावनापूर्ण तरीके से फंसाया नहीं जाना चाहिए। सदर तहसील में जय प्रताप सिंह गौर, आलोक पांडेय, अगम तिवारी सहित कई लेखपाल उपस्थित रहे। बिधूना में तहसील अध्यक्ष रोहित यादव, लेखपाल विनय कुमार, शिवेंद्र यादव, अमन कुमार, रोहित पाठक, भूपेंद्र यादव, शैलेंद्र वर्मा, शिवम बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed