फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Leakage in the pipeline of Jal Jeevan Mission causes mud in the streets

Auraiya News: जल जीवन मिशन की पाइपलाइन में लीकेज से गलियों में कीचड़

Sat, 21 Mar 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 21 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Leakage in the pipeline of Jal Jeevan Mission causes mud in the streets
फोटो-3-गड्ढे में धंसी खड़ी मौरंग लदी ट्रैक्टर ट्राॅली।संवाद
ककोर। ग्राम पंचायत गौरी गंगाप्रसाद में जल जीवन मिशन के तहत डाली गई पाइपलाइन लीकेज होने से ग्रामीण परेशानी भुगत रहे हैं। जगह-जगह लीकेज से हो रहे पानी के रिसाव से गांव की गलियां कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इससे आए दिन ट्रैक्टर समेत अन्य वाहन फंस रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पाइपलाइन बिछाने के बाद हालात बदतर हो गए हैं। गांव के छोटू ने बताया कि जल जीवन मिशन से पहले गांव की गलियां ठीक थीं, लेकिन अब हर जगह पानी का रिसाव हो रहा है। इससे चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार घर निर्माण के लिए मौरंग और गिट्टी लेकर आने वाली ट्रॉलियां भी रास्ते में धंस जाती हैं। इससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने पाइपलाइन की मरम्मत व गांव की सड़कों को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed