फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Leakage gas cylinder fire, three houses damaged, seven people scorched

लीकेज गैस सिलिंडर से लगी आग, तीन मकान क्षतिग्रस्त, सात लोग झुलसे

Sat, 02 May 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Leakage gas cylinder fire, three houses damaged, seven people scorched
फोटो 02 एयूआरपी 28,29,30,31,32- हमीरपुर गांव में लीकेज गैस सिलिंडर से बिधूना में भर्ती पांच लोग - फोटो : AURAIYA
कोतवाली क्षेत्र के हमीरपुर गांव में शनिवार शाम साढे सात बजे एक घर में लीकेज गैस सिलिंडर से आग लग गई।
विज्ञापन

आग ने पड़ोस के दो अन्य मकानों को चपेट में ले लिया व हादसे वाले घर के आंगन में बैठे परिवार के सात लोग झुलस गए। सभी को बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
हमीरपुर गांव निवासी सतीश पुत्र जगदीश गांव में ही प्राइवेट में कंपाउडरी का काम करता है। सतीश के घर में शनिवार को शाम साढ़े सात बजे लीकेज गैस सिलिंडर में आग लग गई।
विज्ञापन

आग की लपटें बाहर आंगन की ओर आने से आंगन पर बैठे सतीश के परिवार के संगीता पत्नी सत्यभान, आनंद पत्नी चंद्रभान, रामादेवी पत्नी जगपाल, निर्मला पत्नी सत्यनारायण, विनोद पुत्र कुंज बिहारी, दीपा पुत्री विनोद, ऊषा देवी पत्नी विनोद गंभीर रूप से झुलस गए। आग की लपटे पड़ोस में स्थित महेश चंद्र व सोनेलाल के मकान में भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे उनका गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। सीओ और बिधूना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आग से झुलसे लोगों को बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed