फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Leakage after hard hardships

कड़ी मशक्कत के बाद रोक पाए रिसाव

Sat, 03 Nov 2018 11:41 PM IST
auraiya
auraiya Updated Sat, 03 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Leakage after hard hardships
मौके पर मौजूद गेल अधिकारी व पलटा पड़ा गैस टैंकर - फोटो : amarujala
 एलपीजी से लोड टैंकर से गैस के रिसाव को कड़ी मशक्कत के बाद रोका जा सका। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम पाता स्थित गेल इंडिया लिमिटेड के पेट्रो केमिकल प्लांट से एलपीजी गैस लोड कर सुल्तानपुर के लिए निकले गैस टैंकर की पिन टूट गई थी। इससे टैंकर मुंशीपुर मोड़ के पास सड़क के किनारे पलट गया। गैस वॉल्व से  रिसाव  होने से गेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। गेल अधिकारी प्लांट की फायर एंड सेफ्टी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात टैंकर का वॉल्व ब्लॉक करने के बाद रिसाव को बंद करने में सफलता मिली।

   सुरक्षा के लिहाज से पाता खानपुर मार्ग पर सीआईएसएफ  के जवानों को तैनात कर रोड बंद कर दिया गया। रिसाव बंद होने के बाद टैंकर को सीधा खड़ा किया गया। क्षतिग्रस्त टैंकर के वहां से हट न पाने पर अनहोनी की आशंका को देखते हुए टैंकर की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। फायर एंड सेफ्टी टीम के अलावा सुरक्षा बल के जवान पूरी रात टैंकर की सुरक्षा करते रहे। देर शाम को गेल अधिकारी टैंकर को प्लांट में ले जाने के प्रयास में लगे हुए थे।
विज्ञापन


इस मामले में गेल के एचआर सीजीएम पीके माटी ने बताया कि रिसाव बंद होने के बाद टैंकर में तकनीकी खराबी होने से रात में उसे प्लांट में खाली करने के लिए नहीं लाया जा सका था। अब लोड टैंकर को प्लांट में ले जाकर खाली कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed