फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lawyers' strike that has been going on for a month ends

Auraiya News: एक माह से चल रही वकीलों की हड़ताल समाप्त

Tue, 26 Sep 2023 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Lawyers' strike that has been going on for a month ends
औरैया। करीब एक माह से न्यायिक कार्य से विरत चल रहे वकीलों ने बुधवार से काम पर लौटने की घोषणा की है। जिला बार एसोसिएशन ने मंगलवार को सामान्य सभा करते हुए हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

डीबीए अध्यक्ष सुनील दुबे व महामंत्री अरुण त्रिवेदी ने बताया कि उनकी हड़ताल हापुड़ बार एसोसिएशन द्वारा 29 सितंबर को प्रस्तावित महासम्मेलन को लेकर जारी रखी गई थी। मगर हापुड़ में होने वाली महापंचायत स्थगित होने की सूचना अध्यक्ष व सचिव ने डीबीए को दी। जिस पर जिला बार एसोसिएशन ने बैठक कर एक माह से चली आ रही हड़ताल को समाप्त कर 27 सितंबर से विधिवत कार्य शुरू करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अधिवक्ता मंजुल चौबे व अन्य वकीलों के विरुद्ध मुकदमा दायर होने को लेकर शुरू हुई हड़ताल समाप्त भी नहीं हो पाई थी, तब तक हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज ने आग में घी डालने का कार्य किया। जिसके कारण करीब एक माह से न्यायालयों में कार्य ठप चल रहा है। वादकारी व अन्य लोग हड़ताल से परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 सितंबर को वकीलों द्वारा कार्य शुरू करने की घोषणा से वादकारियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि इस हड़ताल की शुरुआत करने वाली उत्तर प्रदेश बार काउंसिल पहले ही हड़ताल समाप्त कर चुकी है। लेकिन डीबीए औरैया ने हापुड़ बार एसोसिएशन की अपील पर हड़ताल 26 सितंबर तक जारी रखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed