{"_id":"69ed1040361fc64fe90fbf15","slug":"lathi-charge-at-wedding-six-people-including-grooms-brother-injured-auraiya-news-c-211-1-aur1009-143708-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शादी में चले लाठी-डंडे, दूल्हे के भाई समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शादी में चले लाठी-डंडे, दूल्हे के भाई समेत छह घायल
Sun, 26 Apr 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो-14-कोतवाली के बाहर खड़े घायल। संवाद
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय इमिलिया स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी में लाठी-डंडे चल गए। घटना में रॉड लगने से दूल्हे के भाई व भतीजे समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गए।
गांव सराय इमिलिया निवासी संदीप कुमार की बेटी निक्की की बरात सदर कोतवाली के गांव बमुरीपुर दौलतपुर से आई थी। आरोप है कि शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और महिलाओं से अभद्रता करने लगे। पीड़ित संदीप कुमार ने बताया कि जब उन्होंने युवकों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे संदीप के बेटे अवनीश, दूल्हे के भतीजे प्रवीन, भाई विशाल और पड़ोसी संत कुमार व सुधीर सिंह को आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया।
इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी मौके से भाग गए। सीओ मनोज गंगवार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जल्द प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।