फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Land allotted to 90 families at high altitude to protect them from floods

Auraiya News: बाढ़ से बचाने को ऊंचाई पर 90 परिवारों को जमीन आवंटित

Fri, 28 Jun 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Land allotted to 90 families at high altitude to protect them from floods
औरैया। पिछले दो सालों से बाढ़ की मार झेल रहे नौरी मई के ग्रामीणों को ऊंचाई पर बसाए जाने का जिला प्रशासन का दावा अब जाकर पूरा हुआ है। इसमें 90 परिवारों को जमीन आवंटित किए जाने पर मुहर लगने के बाद जमीन का समतलीकरण कराने का काम जोरशोर से जारी है।
विज्ञापन



2021 और 2022 में बाढ़ का दंश झेल चुके नौरी व मई गांव के ग्रामीणों को 2020 में तत्कालीन सांसद रामशंकर कठेरिया के अलावा लोगों का हाल जानने पहुंचे कई प्रदेशीय मंत्रियों की ओर से बाढ़ पीड़ियों को ऊंचाई पर बसाने का आश्वासन दिया गया था। अहम बात यह रही इस आश्वासन के सहारे इन गांवों के ग्रामीणों को दो बार बाढ़ की मार का सामना करना पड़ा था। इससे उन्हें मानसिक व आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


इस खबर को बाढ़ पीड़ितों की आवाज बनकर अमर उजाला की ओर से लगातार प्रकाशित कर ऊंचाई पर जमीन मुहैया कराने को आवाज बुलंद की गई थी। इसमें अब जाकर उन्हें राहत मिलती नजर आ रही है। जिला प्रशासन की ओर से नौरी व मई के 90 परिवारों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार करने के बाद उन्हें जमीन आवंटन की प्रक्रिया की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन बाढ़ पीड़ितों को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे नौरी राजपुर की ऊंचाई की जमीन पर बसाने के लिए उबड़-खाबड़ जमीन का पोकलैंड मशीन से समतलीकरण कराया जा रहा है। उधर, बाढ़ की समस्या से जूझने का अनुभव उठा चुके ग्रामीणाें ने ऊंचाई पर जमीन आवंटित किए जाने पर राहत की सांस ली है। नौरी निवासी हुकुम सिंह, गोविंद, रामकेश, संतराम, अहिबरन आदि ने जमीन आवंटन किए जाने पर खुशी जताई है।


वर्जन

नौरी व मई के बाढ़ प्रभावितों को ऊंचाई पर बसाने के लिए वन विभाग की नौरी राजपुर स्थित दो एकड़ से अधिक जमीन को नीचे की जमीन से अदला -दली की गई थी। इस पर ऊंचाई की जमीन को दोनों गांवों के 90 परिवाराें को आवंटित किया गया है। उबड़-खाबड़ जमीन हाेने के कारण उसका समतलीकरण कराया जा रहा है। वहां पार्क भी बनाया जाएगा। इसके अलावा और भी जरूरी संसाधन मुहैया कराए जाएंगे।



- प्रशांत चौधरी, नायब तहसीलदार, सदर तहसील।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed