फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lack of testers evaluate slow

परीक्षकों की कमी, मूल्यांकन धीमा

Fri, 01 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 01 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Lack of testers evaluate slow
टीआईसी मूल्यांकन केंद्र में उत्तर पुस्तिकाएं जांचते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दूसरे दिन बड़ी संख्या में डीएचई व परीक्षकों के मूल्यांकन केंद्रों में गैरहाजिर रहने से मूल्यांकन कार्य मंथर गति से जारी रहा। समय से काम शुरून हो सकने से पूरे दिन दो केंद्रों पर 30 की स्पीड से 9914 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो सका। केंद्रों के उप नियंत्रकों ने परीक्षकों की कम संख्या को देखते हुए दो दिनों के इंतजार के  बाद परीक्षकों के नई नियुक्ति किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन



यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन चार केंद्रों पर किया जा रहा है। पहले दिन डीएचई और परीक्षकों की गैरहाजिरी का दौर दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। शहर के तिलक इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर नामित 43 डीएचई के सापेक्ष 35 तथा 430 परीक्षकों की तुलना में 168 परीक्षक उपस्थित हुए। देरी से आए इन परीक्षकों के चलते उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य भी केंद्र पर देरी से शुरू किया जा सका।
विज्ञापन



शाम चार बजे तक हुए मूल्यांकन कार्य के दौरान केंद्र को उपलब्ध कराई गई 148273 उत्तर पुस्तिकाओं के सापेक्ष 5060 कापियां जांची गई, जबकि दिबियापुर के वैदिक इंटर कालेज के मूल्यांकन केंद्र को उपलब्ध कराई गई 1.98 लाख उत्तर पुस्तिकाओं के सापेक्ष 4854 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र पर 52 नामित डिप्टी हेड के सापेक्ष 31 डीएचई उपस्थित हुए। वहीं 520 परीक्षकों के सापेक्ष 125 परीक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मूल्यांकन कार्य से बड़ी संख्या में गैरहाजिर रहे डिप्टी हेड और परीक्षकों के सवाल पर टीआईसी के उप नियंत्रक डा. आंजनेय सहाय अवस्थी ने बताया कि गुरुवार को शासकीय निर्देश पर माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को परीक्षा परिणाम वितरित किया गया है। इसके चलते ज्यादातर परीक्षक मूल्यांकन केंद्र से गैरहाजिर रहे हैं।



उन्होंने शुक्रवार से सभी परीक्षकों और डिप्टी हेड के उपस्थित होने का अनुमान लगाया है। अनुपस्थिति के सवाल पर उनका कहना था कि दो दिनों के इंतजार के बाद मूल्यांकन कार्य में हिस्सा न लेने वाले परीक्षकों और डिप्टी हेडों के स्थान पर नई नियुक्तियां की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed