फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lack of specialist, bone patients are going to medical college

Auraiya News: विशेषज्ञ का अभाव, हड्डी रोगी जा रहे मेडिकल कॉलेज

Wed, 30 Jul 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 30 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Lack of specialist, bone patients are going to medical college
औरैया। शहर व आसपास 100 से ज्यादा गांवों के लिए 50 शैया जिला अस्पताल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़ा केंद्र है। बावजूद इसके अस्पताल में पिछले डेढ़ साल से हड्डी रोगियों को उपचार नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

यहां पर एक्सरे से लेकर प्लास्टर तक सभी संसाधन हैं, लेकिन हड्डी रोग विशेषज्ञ का अभाव है। ऐसे में हड्डी रोगियों को 10 किमी दूर चिचौली मेडिकल कॉलेज की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ऐसा नहीं है कि 50 शैया जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से इस कमी को लेकर ध्यान नहीं दिया गया। शासन को लगातार पत्राचार करते हुए डिमांड भेजी जा रही है, लेकिन यह कागजी कवायद डेढ़ साल में भी इस कमी को दूर नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में 500 से ज्यादा मरीज आते हैं। वहीं इमरजेंसी में हादसों में घायल होने वाले लोग भी पहुंचते हैं। इसके अलावा हड्डी व जोड़ों में दर्द की समस्या लेकर बुजुर्ग भी पहुंचते हैं, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर के अभाव में उन्हें जरूरी उपचार नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उन्हें मेडिकल कॉलेज चिचौली का रुख करना पड़ रहा है।


50 शैया जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ का अभाव है। पत्राचार के बाद भी डॉक्टर को तैनाती नहीं मिल रही है। ऐसे में अब वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने की तैयारी बनाई जा रही है। अजीतमल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मृत्युंजय को दो दिन के लिए शहर के अस्पताल भेजा जाएगा।
-डॉ. सुरेंद्र कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed