फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Labourer commits suicide by hanging himself on the 19th day of his marriage

Auraiya News: मजदूर ने शादी के 19वें दिन फंदे से लटक कर दी जान

Sat, 20 Dec 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 20 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Labourer commits suicide by hanging himself on the 19th day of his marriage
फोटो-4-बलराम का फाइल फोटो। स्रोत परिजन - फोटो : गबन के आरोपी। फाइल फोटो
दिबियापुर। आर्थिक तंगी के चलते शादी के 19वें दिन गांव खरकपुर में एक मजदूर ने शुक्रवार रात फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव जमीन पर पड़ा मिला। मजदूर ने बिहार निवासी एक महिला से शादी की थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खरकपुर जलालपुर निवासी बलराम (26) ने तीन दिसंबर को बिहार की रहने वाली बिंदकी से गांव के बाहर स्थित मंदिर में ग्रामीणों के सहयोग से शादी की थी। शादी के 19वें दिन वह परिजन के साथ घर के बाहर अलाव ताप रहा था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे बलराम घर के अंदर चला गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद परिजन भी अंदर पहुंचे। वहां एक कमरे में उसका शव गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजन का शोर सुनकर ग्रामीण जमा हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस को शव जमीन पर रखा मिला। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस ने परिजन से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि बलराम मजदूरी करता था। वह जोशी परिवार का था। परिजन ने आत्महत्या के पीछे का कारण आर्थिक तंगी बताया है। उसके माता-पिता की 12 साल पहले मौत हो गई थी। वह तीन भाई-तीन बहन थे। थाना प्रभारी रुद्र नरायन त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस को घटनास्थल पर शव जमीन पर पड़ा मिला था। पूछताछ में परिजन ने फंदे से लटक कर जान देने की बात कही है।


सात माह पहले गिर गया था मकान
पुलिस के अनुसार युवक का सात माह पहले मकान गिर गया था। आवास योजना के तहत शासन से पहली 40 हजार रुपये की किस्त जारी हुई थी। इसके बाद दूसरी किस्त नहीं आई। परिजन ने 40 हजार रुपये से दीवार खड़ी करवा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed