फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   labour died in accident

लोडर की टक्कर से मजदूर की मौत

Wed, 03 Mar 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
labour died in accident
अजीतमल/अटसू। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अटसू-फफूंद मार्ग पर लोडर की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बल्लापुर निवासी बेटालाल का पुत्र महेंद्र (20) गांव के पास स्थित भट्ठे पर मजदूरी करता था। बुधवार को महेंद्र गांव के ही साथी सुनील कुमार के साथ घर लौट रहा था। जगतपुर भट्ठा के समीप लोडर की टक्कर से महेंद्र की मौत हो गई जबकि सुनील घायल हो गया। महेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय और अटसू चैकी प्रभारी देश राज यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोडर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घटना की तहरीर मृतक के पिता बेटालाल ने कोतवाली पुलिस को दी है। महेंद्र पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बड़े भाई पुष्पेंद्र और बहनों ममता, बबली, नीलम की शादी हो चुकी है। मां सुंदरा व पिता ने बताया कि महेंद्र की भी अगले साल शादी की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed