फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Laborers are not available, wheat is being harvested by combine

Auraiya News: नहीं मिल रहे मजदूर, कंबाइन से हो रही गेहूं की कटाई

Thu, 18 Apr 2024 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Laborers are not available, wheat is being harvested by combine
अछल्दा। आसमान में छाने वाले बादलों और मौसम विभाग के अलर्ट से किसानों ने खेतों की ओर रुख कर दिया। तेजी से फसलों की कटाई करने में जुट है। ऐसे में मजदूरों के न मिलने से किसान परेशान हैं और कंबाइन से कटाई कराने में लगे है।
विज्ञापन



मौसम विभाग के अलर्ट के बाद खेतों में पक कर तैयार खड़ी फसल को काटने के लिए किसानों ने मजदूर तलाशे, लेकिन मजदूर न मिलने पर कंबाइन हार्वेस्टर मशीन का सहारा लिया है। किसानों का कहना है कि यदि वह देरी करते हैं तो मौसम से फसल को नुकसान है। फसल अधिक पकने के कारण दाना बाली से गिरने लगा है। मजदूर गिरी हुई फसल को काटने से मना कर रहे है। जो तैयार भी होते हैं तो वह अधिक मजदूरी मांग रहे है। इससे मजबूरन फसल की मशीन से कटाई करानी पड़ रही है।
विज्ञापन




---------------



मजबूरन मशीन से कटवा रहे फसल



फोटो17एयूआरपी 60- राजाराम



दिवरिया निवासी किसान राजाराम ने बताया कि बेमौसम बरसात से फसलों का नुकसान हुआ है। फसल कटाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। मजबूरी में मशीन से फसल कटवानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




------



कंबाइन से नहीं मिल पाता भूसा

फोटो17एयूआरपी 61- शिवमंगल

गणेश का अड्डा निवासी किसान शिवमंगल ने बताया कि कंबाइन मशीन से फसल कटवाने से गेहूं के दाने बिखर जाते हैं और भूसा भी नहीं मिलता है। मशीन से कटाई कराने से भूसे के लिए परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed