{"_id":"697115e43350d1dbff03a103","slug":"laborer-dies-after-returning-home-after-drinking-alcohol-auraiya-news-c-211-1-aur1009-138270-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शराब पीकर घर लौटे मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शराब पीकर घर लौटे मजदूर की मौत
Wed, 21 Jan 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर में मंगलवार रात शराब पीकर घर लौटे मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि रात में पति-पत्नी के बीच झगड़़ा हुआ था।
गांव गदनपुर निवासी भारत सिंह मजदूरी (40) करता था। वह पत्नी व बच्चों के साथ झोपड़ी में रहता था।
मंगलवार रात करीब 10 बजे शराब के नशे में घर पहुंचा। खाना खाने के बाद वह सोने चला गया था। बुधवार सुबह पत्नी रानी देवी ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पूछताछ में पता चला कि घर आने के बाद उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना के बाद पत्नी, बेटा कपिल और बेटी रिया का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।