{"_id":"57ab70a54f1c1bee07ee4841","slug":"kotwali-malkhane-liquor-recovered-quarter-1806","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली के मालखाने से 1806 क्वार्टर शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली के मालखाने से 1806 क्वार्टर शराब बरामद
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली के मालखाने में बरामद अवैध शराब की गिनती करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली के मालखाने में दो माह से रखे 1806 क्वार्टर अवैध शराब बुधवार को जांच के दौरान बरामद किए गए। पूर्व कोतवाली प्रभारी द्वारा मालखाने की चाबी हेड मोहर्रिर को सौंपने के बाद यह कार्रवाई हुई। जांच के दौरान मालखाने से निर्धारित पांच पेटी के अतिरिक्त क्वार्टर बरामद हुए हैं। मामले में एसपी के निर्देश पर सीओ अजीतमल ने जांच की है। उन्होंने कहा कि जांच में शराब अवैध पाए जाने पर तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
दो माह से सदर कोतवाली का मालखाना बंद था। तत्कालीन कोतवाली प्रभारी नन्हे लाल यादव ने बुधवार को हेड मुहर्रिर महेश यादव को मालखाने की चाभी दी। इसके बाद सीओ अजीतमल नरेश सिंह यादव की मौजूदगी में मालखाने का ताला खोला गया। मालखाने की जांच के दौरान कोतवाली पुलिस ने सरकारी अभिलेखों में दर्ज पांच पेटी हिमांचल ब्रांड देशी क्वार्टर के अलावा 1806 क्वार्टर अतिरिक्त बरामद किए। सीओ अजीतमल नरेश यादव ने बताया कोतवाली के मालखाने का जब ताला खुलवाया गया तो मालखाने में 1806 क्वार्टर अवैध रखे मिले।
जिनका सरकारी अभिलेख में कोई जिक्र नहीं है। उन्होंने बताया मालखाने में पांच पेटी के अतिरिक्त बरामद क्वार्टर 19 जून को तत्कालीन थानाध्यक्ष नन्हे लाल यादव के कार्यकाल में एक टाटा 407 गाड़ी से बरामद किया गया था। इसमें से कोतवाली के मालखाने के अभिलेखों में मात्र पांच पेटी ही बरामदगी दिखाई गई। बाकी क्वार्टर बिना लिखापढ़ी के रखे थे। यह नियमों के खिलाफ है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
जून माह में पकड़ी गई शराब को सरकारी अभिलेखों में दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी। लेकिन इसी दौरान ट्रांसफर थाना अयाना में कर दिया गया। इसके कारण लिखापढ़ी अधूरी रह गई।
नन्हे लाल यादव, तत्कालीन कोतवाल
मामला संज्ञान में है। अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। अगर यह कहा जाए कि ट्रांसफर होने के कारण बरामद क्वार्टर दर्ज नहीं हो पाए तो उस समय जो मुकदमा दर्ज किया गया था, उसकी जांच की जाएगी। यह देखा जाएगा कि उसमें बरामद क्वार्टर दर्ज हैं या नहीं। यदि बरामद क्वार्टर दर्ज नहीं पाए जाएंगे तो तत्कालीन थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अतुल शर्मा, एसपी