फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kotwal and driver suspended for taking money to get possession

Auraiya News: कब्जा दिलाने के लिए रुपये लेने में कोतवाल व चालक निलंबित

Sat, 04 Mar 2023 09:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 04 Mar 2023 09:36 AM IST
विज्ञापन
Kotwal and driver suspended for taking money to get possession
औरैया। बिधूना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व चालक को एसपी ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले में निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो निरीक्षक की गाड़ी का है और चालक रुपये गिन रहा है। हालांकि एसपी ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें सरकारी जीप में एक पुलिस कर्मी रुपये गिनते दिखाई दे रहा है। मामला संज्ञान में आने पर जांच की गई तो पता चला कि बिधूना कोतवाली क्षेत्र में नारायनपुर धांधू में दो पक्षों की बीच जमीन का विवाद चल रहा था। एक पक्ष ने जमीन पर अपना कब्जा होने की बात कही थी। वहीं दूसरे पक्ष लोग अपनी जमीन बता कब्जा कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने कब्जा रुकवाने के लिए एक पक्ष से एक लाख रुपये की मांग की थी। वीडियों में जो रुपये गिने जा रहे हैं वह कब्जा दिलाने के लिए दिए गए हैं। यह मामला पुलिस के उच्चाधिकारियों तक भी पहुंचा। इस पर देर शाम एसपी चारू निगम ने कोतवाल रामसहाय पटेल, चालक शिव शंकर मौर्या निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि अभी वायरल वीडियों के आधार पर कार्रवाई की गई है। पूरे मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है। साथ ही जिलाधिकारी से भी मामले की जांच कराने के लिए अनुरोध किया जाएगा, जिससे यह पूरी घटना का कारण स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed