Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   kisanaoo ko nahi mila bahv

केंद्र से ज्यादा आढ़तियों के यहां लगे धान के ढेर

Wed, 21 Oct 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
kisanaoo ko nahi mila bahv
औरैया। किसान मंडी में धान लेकर घूम रहा है, उचित भाव न मिलने से परेशान है। सरकारी खरीद केंद्रों के मानक उसके धान में आड़े आ रहे हैं तो वहीं मंडी का भाव भी कम होने से किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। मजबूरी में किसानों को अपना धाम आढ़त में बेचना पड़ रहा है। तो कई किसान बिना बेचे ही धान लेकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है। खरीद केंद्र में धान कामन 1868 और ए ग्रेड का 1888 रुपये क्विंटल है। मंगलवार की सुबह धान की कई गाड़ियां मंडी पहुंची। पहले किसानों ने मंडी में धान के भाव लिए। उचित रेट न मिलने पर किसान धान खरीद केंद्र पहुंचे। जहां उनके धान को खरीद केंद्र के मानकों के अनुरूप नहीं बताया गया। जिस पर किसान आढ़तियों के यहां धान बेचते दिखे। उचित कीमत न लगने पर किसान धान से लदी गाड़ियों को वापस ले गए। कुछ किसानों ने अपना धान 1100 से 1150 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आढ़तियों के यहां बेचने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

मंडी समिति में दो किसानों से खरीद
मंडी समिति में खाद्य एवं रसद विभाग का एक धान खरीद केंद्र बनाया गया है। प्रभारी लवदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को दो किसान सावित्री देवी निवासी रामपुर रामसहाय और श्रवण कुमार से 80 क्विंटल धान की खरीद की गई है। बताया कि केंद्रों पर धान खरीद के मानक तय हैं। यदि मानक के अनुरूप धान नहीं होगा, तो खरीद संभव नहीं हैं। बताया कि मंगलवार को पहले दिन धान खरीद हुई। धान लाने वाले किसानों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों के यहां लगे ढेर
कृषि उत्पादन मंडी समिति में मंडी गेट से लेकर मंडी में 12 से अधिक स्थानों पर धान के ढेर जगह-जगह देखने को मिले। धान के ढेर इस बात का इशारा कर रहे थे कि मंडी में धान की आवक होने लगी है। आढ़तियों ने बताया कि प्रशासन के सख्त निर्देशों के चलते आढ़ती किसानों के धान की खरीद नहीं कर रहे हैं। मंडी आने वाली कई गाड़ियां वापस हो रहीं हैं।

मंडी में धान खरीद केंद्र बढ़ाए जाने की मांग
मंगलवार मंडी पहुंचे किसान गोविंद सिंह, रामसजीवन, विष्णु प्रकाश, भगवान सिंह ने बताया कि मंडी में सिर्फ एक धान खरीद केंद्र है। वह अभी धान लेकर नहीं आए है। अभी वह जानकारी करने आए हैं। इधर मंडी के आढ़तियों ने बताया कि मंडी में प्रतिदिन लगभग 25 हजार क्विंटल धान की आवक होती है। जबकि मंडी में एक काटा होने से किसानों को दिक्कत होगी। धान की आवक को देखते हुए मंडी में धान खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed